UP Election 2022: जानिए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा ?

image

UP Election 2022: आगामी यूपी विधान सभा चुनाव में सबसे बड़ा सवाल उभर का आ रहा है कि क्या कांग्रेस की प्रियंका गांधी सीएम उम्मीदवार होंगी या नहीं इस सवाल पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बड़ा बयान दे दिया है।

आगामी यूपी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों काफी एक्टिव दिख रही है। प्रियंका गांधी पिछले दो साल से लगातार उत्तर प्रदेश में ज़ोर शोर से मेहनत कर रही है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी पर उठ रहे सवालों का जवाब यूपी कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने दिया है। नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, पर उनका यहां सिर्फ नेतृत्व ही है।  

क्या सीएम उम्मीदवार होंगी प्रियंका गांधी ?
बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने जब प्रियंका गांधी से कांग्रेस के चेहरे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ये कहकर साफ इशारा किया कि क्या उनके अलावा किसी और का चेहरा पूरे यूपी में आपको दिखाई दे रहा है? उनके इसी बयान के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि क्या यूपी में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस के सीएम का चेहरा हैं, लेकिन आज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इससे साफ इनकार कर दिया है। प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस अपनी नीतियों के आधार पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव ज़रूर लड़ रही है लेकिन इसका मतलब हरगिज़ नहीं है की ख़ुद प्रियंका गांधी सीएम उम्मीदवार हैं। उन्होंने ने आगे कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद विधायक दल ही नेता को चुनेगा। जिसे भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आशीर्वाद मिलेगा और विधायक दाल जिसे पार्टी चाहेंगे उसे कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनाया जायेगा। 

भाजपा पर जम कर बोला हमला
इसके अलावा प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर भी जम कर हमला बोला। तिवारी ने कहा कि भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में 100 सीटें भी पार नहीं कर पयेगी। इसकी वजह महिला और युवा वोटर भाजपा से त्रस्त हो गए है। इसलिए जनता प्रियंका गांधी की तरफ उम्मीद दिखा रही है। भाजपा का अहंकार ही भाजपा को  ले डूबेगा। इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

Related Stories