बीते सोमवार को किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार द्वारा अपने वादों को पूरा नहीं करने पर पूरे देश भर में 'विश्वासघात दिवस' मनाया था।
बीते साल पश्चिम बंगाल की विधान सभा चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) ने पश्चिम बंगाल की जनता से आपील की थी थी कि आप लोग भाजपा को वोट मत देना। इसी को मद्देनज़र रखते हुए आज किसान मोर्चा यूपी की जनता से आपील कर सकता है की यहां भी भाजपा को वोट मत देना। माना जा रहा है कि किसान मोर्चा आज यानी बृहस्पतिवार को मिशन उत्तर प्रदेश का एलान कर सकता है। और इसके लिए रविशंकर मार्ग पर एक अहम बैठक भी आयोजित की जाएगी।
इस बैठक के बाद किसान मोर्चा दिल्ली प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकता है। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल, हन्नान मोल्लाह, जगजीत सिंह धालीवाल, जोगिंदर सिंह उग्ररहा के साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, शिव कुमार शर्मा कक्काजी, युद्धवीर सिंह और योगेंद्र यादव के शामिल होने की उम्मीद है।
क्या दोबारा शुरू होने वाला है किसान आंदोलन ?
बीते सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्र सरकार को फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार पिछले साल दिसंबर में किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करती है तो वह अपना किसान आंदोलन वापस से शुरू करेंगे। किसान मोर्चा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक समिति गठित करने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामलों को वापस लेने सहित किसानों से किए गए किसी भी वादे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसके साथ ही किसान मोर्चा ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार ऐसे ही अपने वादों से मुकरते रहती है तो किसानों के पास आंदोलन फिर से शुरू करने के अलावा दूसरा और कोई रास्ता नहीं है।
इससे पहले बीते सोमवार को किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार द्वारा अपने वादों को पूरा नहीं करने पर पूरे देश भर में 'विश्वासघात दिवस' मनाया था। किसान मोर्चा ने कहा कि वह अपने मिशन उत्तर प्रदेश को जारी रखेगा और भाजपा को सबक सिखाने और हराने के लिए राज्य भर में पश्चिम बंगाल से भी बड़ा अभियान चलाएगा।