Russia-Ukraine Tension LIVE: अपने देश की रक्षा के लिए यूक्रेन रूस से लोहा ले रहा है। सैन्य अभियान में मास्को की घोषणा के बाद पूरे यूक्रेन भर के शहरों में विस्फोट देखे गए।
Russia-Ukraine Tension LIVE Update : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 'सैन्य अभियान' के आदेश के बाद यूक्रेन से मामला गुरुवार की सुबह ो गरमा गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा "मैंने एक सैन्य अभियान का निर्णय लिया है।"
वही यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से बात की, और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है। इसके साथ अमेरिका ने रूस के इस कार्य की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने भी रूस के पुतिन से सभी सैन्य अभियानों को जल्द से जल्द रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा "राष्ट्रपति पुतिन, मानवता के नाम पर अपने सैनिकों को रूस वापस बुलाओ।"
यूरोपीय एयरलाइनों को यूक्रेन के ऊपर या उसके आस-पास उड़ान ना भरने की सलाह दी है। और भारत सरकार अपने 20,000 से अधिक नागरिकों को वापस लाने के लिए तेजी से काम कर रही है, जिनमें से कई मेडिकल छात्र हैं। इसके लिए अब तक दो उड़ानें भारत में उतर चुकी हैं, जिनमें 420 से अधिक लोग सवार हैं।
प्रमुख पश्चिमी शक्तियों - अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ - के साथ-साथ अन्य देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है। मालूम हो कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण अंतरराष्ट्रीय अधिकारों का "गंभीर उल्लंघन" है। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने गुरुवार को सैन्य अभियान की निंदा करने वाली आवाज़ों के बढ़ते कोरस में शामिल हुए।
यूरोपीय संघ के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गुरुवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर कहा कि मास्को को जवाबदेह ठहराया जाएगा। लेयेन ने कहा, "इन अंधेरे घंटों में, हमारी संवेदनाएं यूक्रेन और निर्दोष महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ हैं।"