यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है| इस अलर्ट के बाद आम लोगों को जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिये गये हैं|
आपको बता दे कि रूस-यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन है और यूक्रेन लगातार हमले जारी हैं। जिसको देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है| यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से कहा है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।
अभी तक मिली जानकारी के आधार पर कीव समते कई अलग-अलग जगहों पर धमाके सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से रूस ने हमला बोला है। कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव शहर में भी ब्लास्ट हुए है। आपको बता दें कि, गुरूवार को भी डोनेस्क में पांच धमाके हुए थे। यह दोनों वहीं इलाके हैं जिसपर रूस ने एक नए देश के रूप में मान्यता दी है।