राष्ट्रीय प्रेस दिवस आज

image

राष्ट्रीय प्रेस दिवस आज

जानें क्यों मनाया जाता है आज ये दिन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल आज ही के दिन यानी 16 नवंबर को मनाया जाता है। भारत मे मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। क्योंकि मीडिया समाज को सच का आइना दिखाने का काम करती है। 

 

वहीं प्रेस दिवस प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को भारतीय प्रेस परिषद, एक वैधानिक और अर्ध-न्यायिक प्रतिष्ठान को स्वीकार करने और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारत में मीडिया के लिए आज का दिन एक आजाद और जिम्मेदार प्रेस की उपस्तिथि का प्रतीक है। इसके साथ ही समाज की जिम्मेदारियों का प्रतीक भी है।

 

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज ही के दिन काम करना शुरू किया था। इतिहास की बात करें तो पहला प्रेस आयोग 1956 ने भारत में पत्रकारिता की नैतिकता और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक समिति की कल्पना की। इसने 10 साल बाद एक प्रेस परिषद का गठन किया।

 

वहीं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए सभी पत्रकारिता गतिविधियों की निगरानी करती है। भारतीय प्रेस परिषद देश में एक स्वस्थ लोकतंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करता है कि भारत में मीडिया किसी बाहरी मामले से प्रभावित न हो।

 

भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस द्वारा प्रदान की गई रिपोर्ट की गुणवत्ता की निगरानी के लिए की गई थी। उसी दिन से हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Stories